राजनांदगांव : सलोनी के नवाचारी शिक्षक विकास हरिहारनो को मिला ज्ञानदीप पुरस्कार…
राजनांदगांव, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला टेमरी संकुल सलोनी में पदस्थ नवाचारी शिक्षक विकास कुमार हरिहारनो को शिक्षा सत्र 2025 के लिए मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण के तहत ज्ञानदीप पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पं. गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम, गौरव पथ राजनांदगांव में दिया गया।
उनके द्वारा किए गए नवाचारों के लिए यह सम्मान उन्हें दिया गया है। इसमें विज्ञान में शून्य निवेश नवाचार, विज्ञान माडल, इंस्पायर अवार्ड, प्रिन्ट रिच वातावरण, कक्षा में बच्चों की प्रयोगशाला, किचन गार्डन, बौद्धिक नवाचार, कौशल पूर्ण शिक्षण सहित कई रचनात्मक कार्य किए गए हैं।
यह सम्मान सांसद संतोष पांडे, महापौर मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, कोमल राजपूत, सौरभ कोठारी, पार्षद रवि सिन्हा, वर्षा सिन्हा, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, जिला पंचायत सीईओ दुर्गा प्रसाद अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल, रश्मि सिंह, मनोज मरकाम की मौजूदगी में दिया गया।




