छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : के्रेशर प्लांटों का किया जा रहा निरीक्षण

By kadwaghut|15 Dec 2025, 7:44 PM
f X W

राजनांदगांव। खनिज विभाग की टीम द्वारा ग्राम डुमरडीहकला स्थित क्रेशर प्लांटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्रेशर संचालकों द्वारा वाटर स्प्रिंकलर से क्रेशर प्लांटों में पानी छिड़काव करना पाया गया। क्रेशर संचालकों को भविष्य में धूल डस्ट का सतत नियंत्रण करने हेतु नियमानुसार उपाय करने निर्देशित किया गया। इस दौरान बिना पिटपास के खनिज चूना पत्थर के अवैध परिवहन के संलिप्त चार हाईवा वाहनों को जप्त किया गया। जिसे पुलिस थाना सुकुलदैहान एवं ठेलकाडीह की अभिरक्षा में रखा गया है तथा अवैध परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। खनिज विभाग की टीम द्वारा जिले में संचालित क्रेशरों का नियमित एवं आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान सरपंच श्री दिनेश सिंह ठाकुर, खनिज विभाग के अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  Rajnandgaon : शिवनाथ वाटिका में संस्कारधानी गरबा उत्सव की धूम, सांस्कृतिक और भक्तिमय गीतों पर झूम रहे गरबा प्रेमी

Related Articles

Back to top button