23 अगस्त को राजनांदगॉव में धूमधाम से मनेगा महापौर मधुसूदन यादव का जन्मदिन
जन्मदिन में जनता के बीच रहेंगे महापौर, जन्मोत्सव की रहेगी धूम
राजनांदगांव। पूर्व सांसद एवं राजनांदगांव नगर निगम के महापौर मधुसूदन यादव का जन्मदिन 23 अगस्त 2026, रविवार को शहर में विभिन्न सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। महापौर के जन्मदिवस को लेकर उनके समर्थकों, शुभचिंतकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बधाई संदेशों वाले बैनर एवं पोस्टर भी लगाए जा रहे हैं।
जन्मोत्सव कार्यक्रम के संयोजक एवं वरिष्ठ पार्षद सावन वर्मा ने बताया कि जन्मदिवस के अवसर पर सर्वप्रथम महापौर जी सपरिवार दिग्विजय कॉलेज रोड स्थित माता दिवाला मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे तथा ग्राम देवी शीतला माता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
इसके बाद प्रातः 9.30 बजे से 11.30 बजे तक महापौर श्री यादव रायपुर नाका स्थित समता वृद्धाश्रम पहुंचेंगे, जहां वे निवासरत बुजुर्गों के साथ समय बिताकर अपने जन्मदिन की खुशियां साझा करेंगे।
दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पुष्प वाटिका, रानीसागर स्थित योगा हॉल में जन्मदिन का मुख्य आयोजन रखा गया है। मोतीपुर रेजीमेंट के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में राजनांदगॉव शहर एवं जिला सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले नागरिक, शुभचिंतक एवं समर्थक महापौर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देंगे।
शाम को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भी जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 5 बजे भदौरिया चौक, स्टेडियम रोड में राजनांदगांव शहर उत्तर मंडल भाजपा द्वारा जन्मोत्सव मनाया जाएगा। शाम 5.30 बजे क्लब चौक, बसंतपुर में राजनांदगांव शहर दक्षिण मंडल भाजपा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसी क्रम में शाम 6 बजे नंदई चौक में स्थानीय पार्षदों द्वारा, शाम 6.30 बजे लखोली चौक में क्षेत्रीय पार्षदों द्वारा महापौर का जन्मदिन उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। शाम 7 बजे शहर के हृदयस्थल महाकाल चौक (मानव मंदिर चौक) में महापौर मधुसूदन अपने शुभचिंतकों एवं चाहने वालों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा करेंगे।
इसके पश्चात शाम 7.30 बजे चिखली स्थित गौठान मैदान में क्षेत्रीय पार्षदों की अगुवाई में पूर्व सांसद एवं महापौर मधुसूदन यादव का जन्मोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा।
जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इन विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। दिन प्रति दिन तेज होती महापौर के जन्मोत्सव की तैयारियों को देखकर ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके समर्थकों में जन्मदिन की तैयारी को लेकर विशेष उत्साह झलक रहा है, और 23 अगस्त को शहर में महापौर श्री यादव कै जन्मोत्सव का आयोजन धूमधाम से मनाया जायेगा।
संलग्न: राजनांदगॉव महापौर मधुसूदन यादव जी का फोटोग्राफ
2 Attachments
