छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : पाटन के केसरा उद्वहन सिंचाई योजना के लिए 14.61 करोड़ रुपये स्वीकृत

By kadwaghut|21 Aug 2026, 5:05 PM
f X W

एक हजार हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा पानी

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने राज्य में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक अहम फैसला लिया है। शासन द्वारा दुर्ग जिले के विकासखंड-पाटन स्थित केसरा (कसेरा) उद्वहन सिंचाई योजना के निर्माण कार्य के लिए 14 करोड़ 61 लाख 33 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र के स्थानीय किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। योजना के माध्यम से लगभग एक हजार हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में सिंचाई की निर्बाध सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे फसलों की उपज में सुधार होगा और कृषकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

विभाग ने इस निर्माण कार्य को शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के उद्देश्य से मुख्य अभियंता, महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग (रायपुर) को आवश्यक प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है। जल्द ही योजना पर कार्य शुरू होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सुरक्षित छत, नया आत्मविश्वास : प्रधानमंत्री आवास योजना से बदला श्याम बाई का जीवन ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins