डोंगरगढ़| विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भटगांव में आयोजित ममतामयी मिनीमाता की 54वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम में विधायक हर्षिता स्वामी बघेल सम्मिलित हुईं। घुमका में आयोजित कार्यक्रम से अछोली लौटते समय ग्राम भटगांव के ग्रामीणों व सामाजिक जनों के आग्रह पर कार्यक्रम में शामिल हुई।
ममतामयी मिनीमाता के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना व श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक ने ममतामयी मिनीमाता के सामाजिक योगदान व समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक व ग्रामवासी उपस्थित थे।
अगली खबर लोड हो रही है...
