छत्तीसगढ़कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)

CG : सांप के काटने पर गले में लपेटकर कई KM बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचा युवक, पहचान कराने उठाया बड़ा जोखिम …

By kadwaghut|08 Aug 2026, 11:18 AM
f X W

कांकेर: जिले के पखांजूर क्षेत्र से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक युवक गले में सांप डालकर बाइक चलाते हुए नजर आया। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू के दौरान सांप ने युवक को काट लिया था। इसके बाद युवक ने सांप को गले में ही डाल लिया और करीब 14 किलोमीटर तक खुद बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचा। जानकारी के मुताबिक, युवक को सांप ने काट लिया था। इसके बाद उसने सांप को अपने गले में डाल लिया, ताकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर सांप की पहचान कर सकें और उसी के अनुसार उपचार किया जा सके। हालांकि, गले में जिंदा सांप डालकर बाइक चलाने का यह तरीका बेहद खतरनाक था।

Advertisement
Advertisement

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक बाइक चलाता दिखाई दे रहा है और उसके गले में सांप लिपटा हुआ है। यह दृश्य देखकर लोग हैरान रह गए। घटना पखांजूर क्षेत्र की बताई जा रही है। सांप के काटने के बाद युवक अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। सांप की पहचान होने से इलाज में मदद मिलने की बात सामने आई है। हालांकि, विशेषज्ञों के मुताबिक सांप के काटने की स्थिति में उसे पकड़कर या शरीर के पास रखकर अस्पताल ले जाना बेहद जोखिम भरा हो सकता है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : बारिश का असर रेल यातायात पर भी पड़ा, रायपुर आने वाली कई ट्रेनें लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins