छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : बारिश का असर रेल यातायात पर भी पड़ा, रायपुर आने वाली कई ट्रेनें लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी …

By kadwaghut|26 Sep 2026, 10:48 AM
f X W

रायपुर: भारी बारिश ने रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी है. ट्रेन की रफ्तार पर प्रभाव नजर आ रहा है. रायपुर स्टेशन पहुंचने वाली कई ट्रेने शुक्रवार को देरी से पहुंची. करीब 1 से 3 घंटे तक लंबी दूरी की ट्रेनें लेट चलीं. समता एक्सप्रेस करीब 3 घंटे, पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 2 घंटे 45 मिनट, दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस 3 घंटे 45 मिनट और विशाखापट्टनम-दुर्ग एक्सप्रेस करीब 2 घंटे विलंब से रायपुर पहुंची. इसके कारण यात्रियों को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है. बताया जा रहा है कि दुर्ग से रायपुर के बीच लोकल ट्रेनों को आउटर में लंबे समय तक रोका जा रहा है, जिससे सफर एक घंटे से अधिक का हो गया है.

Advertisement
Advertisement

जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर एक्सप्रेस के रायपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 8:30 बजे है, लेकिन पिछले करीब एक महीने से ट्रेन 3 से 4 घंटे की देरी से रायपुर पहुंच रही है. वापसी के दौरान भी ट्रेन के घंटों विलंब से चलने की जानकारी सामने आ रही है. इसके चलते अंबिकापुर में यात्रियों को ट्रेन के लिए रात 12 से 1 बजे तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे के बीच रायपुर पहुंचने वाली कई ट्रेनें 2 से 5 घंटे तक विलंबित रहीं. इनमें लोकल और एक्सप्रेस दोनों ट्रेनें शामिल हैं. दुर्ग से रवाना होने के बाद कई ट्रेनों की देरी बढ़ती गई. संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दुर्ग से रवाना होने के बाद रायपुर पहुंचने तक 9 मिनट विलंबित हो चुकी थी. भाटापारा पहुंचने तक देरी बढ़कर 29 मिनट, उसलापुर तक 31 मिनट और पेंड्रारोड तक 1 घंटे 40 मिनट हो गई. शहडोल पहुंचने तक ट्रेन 2 घंटे 3 मिनट विलंबित हो चुकी थी.

READ ALSO  CG : दिवंगत शिक्षक के पेंशन प्रकरण में लापरवाही, छह अधिकारी कर्मचारी निलंबित ...

इसी तरह साउथ बिहार एक्सप्रेस दुर्ग से निर्धारित समय पर रवाना हुई, लेकिन रायपुर पहुंचने में 5 मिनट की देरी हुई. इसके बाद तिल्दा पहुंचने तक देरी बढ़कर 31 मिनट और सक्ती पहुंचने तक 1 घंटे 12 मिनट हो गई. शहडोल होकर रायपुर पहुंचने वाली कई ट्रेनें भी घंटों विलंबित चल रही हैं. इनमें सारनाथ और अमरकंटक एक्सप्रेस समेत करीब आधा दर्जन ट्रेनें शामिल हैं, जो रोजाना 3 घंटे से अधिक की देरी से रायपुर पहुंच रही हैं. अमरकंटक एक्सप्रेस भी रोज करीब 3 घंटे विलंब से रायपुर पहुंच रही है. ट्रेनों के निर्धारित समय के अनुसार यात्री स्टेशन पहुंच रहे हैं, लेकिन ट्रेनें लेट होने के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. दुर्ग और बिलासपुर से ट्रेनें समय पर रवाना होने के बावजूद रायपुर पहुंचते-पहुंचते लोकल ट्रेनें भी 1 से 2 घंटे तक विलंबित हो रही हैं.

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins