छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : छत्तीसगढ़ में बदला नियम: शराब दुकानों में कैश बंद, बोतल खरीदने के लिए करना होगा ऑनलाइन पेमेंट …

By kadwaghut|12 Sep 2026, 12:11 PM
f X W

रायपुर: प्रदेश की कई प्रीमियम शराब दुकानों में निर्धारित कीमत से ज्यादा दाम पर शराब बेची जा रही है। यानी ग्राहकों से बोतल पर तय MRP से अधिक पैसे लिए जा रहे हैं।। ओवररेट की शिकायतों को खत्म करने के लिए अब आबकारी विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने प्रदेश के सभी प्रीमियम शराब दुकानों को कैशलेस करने का फैसला लिया है। इस संबंध में आबकारी विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, अब प्रदेश के कोई भी प्रीमियम शॉप पर ग्राहक कैश में भुगतान नहीं कर पाएंगे। यानी आपको शराब खरीदने के बाद पेमेंट सिर्फ ऑनलाइन (QR code payment liquor) माध्यम करना होगा। इसके लिए सभी प्रीमियम शॉपर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। जिन्हें स्कैन कर ग्राहक भुगतान कर सकेंगे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : अस्पताल रोड पर उड़ रही धूल पानी के छिड़काव की जरूरत...

Related Articles

Back to top button