राजनांदगांव में विसर्जन झांकियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू, सुमति मंडल की झांकी पहुंची अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट के पास; आज रात निकलेगा भव्य झांकीया – kadwaghut News

राजनांदगांव। शहर में गणेश विसर्जन झांकियों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार दोपहर से विभिन्न समितियों की झांकियों के शहर में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में सुमति मंडल की आकर्षक झांकी अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट के पास पहुंच चुकी है।
झांकियों के पहुंचने के साथ ही शहर में गणेश विसर्जन को लेकर उत्साह का माहौल बनने लगा है। अलग-अलग समितियां अपनी झांकियों को अंतिम रूप देने और निर्धारित स्थान पर पहुंचाने में जुटी हुई हैं।
आज रात शहर में भव्य गणेश विसर्जन झांकियां निकाली जाएंगी, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नागरिकों के पहुंचने की संभावना है। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरने वाली इन झांकियों को लेकर समितियों के सदस्य भी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

कडुवाघूंट समाचार शहर की प्रसिद्ध गणेश विसर्जन झांकियों की पल-पल की खबर और खास तस्वीरें आप तक पहुंचाता रहेगा।




