राजनांदगांव : मुर्गी पालन कर आत्मनिर्भर बन रहीं ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं…
डोंगरगढ़/बेलगाव | डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम खुर्सीपार (बिल्हरी) की जय मां सुरभि पोल्ट्री यूनिट (स्व-सहायता समूह) ने पोल्ट्री पालन के प्रथम चरण को पूर्ण कर ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर व आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एचडीएफसी बैंक परिवर्तन (एचआरडीपी) कार्यक्रम के अंतर्गत सामर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा संचालित आजीविका संवर्धन पहल की है। इसमें छह महिला सदस्यों वाले इस समूह को परियोजना के अंतर्गत 1000 कॉकरेल चूजे, फीड सपोर्ट, फीडर व ड्रिंकर, नियमित टीकाकरण, तकनीकी प्रशिक्षण तथा समय-समय पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया।
