छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : बीजेपी के 5 पार्षदों का इस्तीफा, CM साय को लिखा पत्र …

By kadwaghut|11 Jul 2026, 11:14 AM
f X W

रायपुर। आरंग से लगे नगर पंचायत समोदा में भाजपा पार्षदों के कथित सामूहिक इस्तीफे से जुड़ा एक पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वायरल पत्र में नगर पंचायत उपाध्यक्ष सहित पांच भाजपा पार्षदों के नाम और हस्ताक्षर दिखाई दे रहे हैं। वायरल पत्र मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम संबोधित बताया जा रहा है। इसमें आरोप लगाया गया है कि नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी जनप्रतिनिधियों की अनदेखी कर रहे हैं, जिससे वार्डों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पत्र में यह भी कहा गया है कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य पूरे नहीं किए जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

पत्र के अनुसार नाली, पानी निकासी और अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य लंबे समय से लंबित हैं। पार्षदों ने दावा किया है कि जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होने से वे अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। इसी कारण पद छोड़ने जैसा निर्णय लेने की बात पत्र में लिखी गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सिंचाई के साथ मछली पालन से बढ़े आजीविका के अवसर ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins