छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: हीरो शोरूम के पास ट्रक ने खड़ी Nexon EV को मारी टक्कर

By kadwaghut|30 Oct 2025, 7:56 PM
f X W

राजनांदगांव। शहर के रायपुर नाका स्थित हीरो शोरूम के पास शाम एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक नासिक की ओर से आ रही थी, तभी अचानक ब्रेकर में वाहन अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए सड़क किनारे खड़ी Nexon EV कार से जा टकराया।

हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार को भारी नुकसान पहुँचा है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक का नियंत्रण बिगड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा रेलिंग तोड़कर कर सड़क के दूसरे किनारे जा पहुँचा।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : कृषि अधिकारी पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज ...

Related Articles

Back to top button