राजनांदगांव | पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में फ्लाईओवर के नीचे गंदगी फैलाने वाले पांच दुकानदारों पर जुर्माना किया गया है। वहीं दुकान संचालकों को इस हिस्से में सफाई व्यवस्था बनाए रखने की चेतावनी भी दी गई है।
नगर निगम आयुक्त जीआर मरकाम इन हिस्सों में निरीक्षण के लिए पहुंचे। जहां फ्लाईओवर के नीचे मौजूद दुकान व होटल संचालकों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी पर उन्होंने नाराजगी जताई। संबंधितों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है। आयुक्त मरकाम ने स्वास्थ्य अमला से नियमित रुप से इन हिस्सों के निरीक्षण करने व सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
