छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ट्रांसफार्मर खराब होने से अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण, फसलों पर भी संकट…

By lokesh sharma|07 Aug 2026, 11:03 AM
f X W

​तुमड़ीबोड़ , बिजली कंपनी की लापरवाही का एक मामला सामने आया है। तुमड़ीबोड़ डीसी (वितरण केंद्र) के अंतर्गत आने वाले ग्राम दीवान छिटिया में गौतमचंद जैन के निवास के पास स्थित ट्रांसफार्मर बीते 23 जुलाई से पूरी तरह खराब पड़ा हुआ है। ग्रामीणों द्वारा टोल-फ्री नंबर 1912 पर कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया है।

Advertisement
Advertisement

बरसात के इस मौसम में बिजली न होने के कारण ग्रामीण 23 जुलाई से अंधेरे में रात बिताने को मजबूर हैं। गौतमचंद जैन का मकान गांव से बाहर खेत में स्थित है, जिसके कारण रात के समय जहरीले जीव-जंतुओं (सांप-बिच्छू) का खतरा बना रहता है। बिजली आपूर्ति ठप होने से सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो चुकी है। खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं और फसलें सूखने की कगार पर हैं। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि यदि फसलों को कोई नुकसान होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।

इस ट्रांसफार्मर के बंद होने से ग्राम दीवान छिटिया और पेंड्रीवानी के कई किसानों के निजी बोरवेल के साथ-साथ सिंचाई विभाग का सरकारी बोर भी ठप पड़ा है। इसके चलते कई किसानों को सिंचाई के संकट का सामना करना पड़ रहा है। ​परेशान ग्रामीणों ने कार्यपालन अभियंता (बिजली कंपनी), राजनांदगांव को आवेदन सौंपकर जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। आवेदन देने वालों में प्रमुख रूप से हेमलाल साहू, पलटू राम, डोमनलाल सिन्हा और बेशराम सिन्हा व अन्य ग्रामीण शामिल हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  संवाद, वैज्ञानिक आकलन और आपसी सहमति से न्यायपूर्ण एवं स्थायी समाधान के लिए छत्तीसगढ़ पूरी तरह प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins