गुरु रविदास के लाखों अनुयायियों की मांगों पर सरकार ने 650वीं जयंती वर्ष में कई घोषणाएं की हैं। छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। समाज ने कहा कि 25 वर्षों से उठ रही मांगों पर सहानुभूति से विचार हुआ। समाज को उम्मीद है कि आगे भी सरकार विकास के लिए सकारात्मक प्रयास करेगी। समाज की लंबित मांगों में गुरु रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा शामिल है। गुरु रविदास के नाम पर राज्य अलंकरण पुरस्कार की घोषणा हुई। छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में गुरु रविदास का संदेश अंकित करने की बात कही गई। नया रायपुर के एक प्रमुख चौक का नाम गुरु रविदास के नाम पर रखने की घोषणा हुई।
जयंती अवसर पर मांस और मदिरा बंद रखने की घोषणा भी की गई। समाज ने कहा कि इन फैसलों से समरसता, शिक्षा, सामाजिक सद्भाव की भावना मजबूत होगी। समाज ने इसे ऐतिहासिक पहल बताया। समाज ने कहा कि गुरु रविदास के विचारों और आदर्शों का अनुसरण किया जाएगा। आभार जताने वालों में के एल टांडेकर, एसकेएस गजेंद्र, एसआर कनोजे, टीआर बांधेकर, नेतराम भोंडेकर, टीआर रामेकर, किशोर कन्नौजे, आशा मनघटे, बिपताराम रवि, केएल सोनवानी, पुरुषोत्तम मालेकर, बालाराम कोलते, दुर्गा अहिरवार, महेश चौहान, पीआर झाडे, आरती मराठे, रामेश्वर राठौड़ आदि शामिल हैं।
