छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सुंदर पोद्दार जिला प्रशिक्षण प्रमुख बने…

राजनांदगांव | भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। जिसमें युवा नेता सुंदर पोद्दार को भाजयुमो का जिला प्रशिक्षण प्रमुख नियुक्त किया गया है। सुंदर पोद्दार को यह जिम्मेदारी उनके सक्रिय कार्य और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए सौंपी गई है।

जिला प्रशिक्षण प्रमुख के रूप में उन पर युवा कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने और सांगठनिक कार्यपद्धति का प्रशिक्षण देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। पोद्दार ने संगठन की विचारधारा की मजबूती के लिए कार्य करने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button