छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : बिरगांव में फिर चाकूबाजी, ठेकेदार पर जानलेवा हमला …

By kadwaghut|20 Jul 2026, 10:31 AM
f X W

रायपुर। बिरगांव में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 18 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे बिरगांव के मोती सागर तालाब के पास एक ठेकेदार पर चाकू से हमला कर लूटपाट की कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार, ठेकेदार पूरन साहू अपने दिहाड़ी मजदूरों का भुगतान कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक चाकू लेकर पहुंचा और भुगतान के पैसे की मांग करने लगा। जब पूरन साहू ने पैसे देने से इंकार किया, तो आरोपी ने उनकी पीठ पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना में घायल पूरन साहू का उपचार हो चुका है और उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

स्थानीय लोगों का कहना है कि मोती सागर तालाब क्षेत्र में लंबे समय से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी की कमी, शराबखोरी और जुआ जैसी गतिविधियों के कारण लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के बाद अब स्थानीय लोग क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  रायपुर में मंत्री केदार कश्यप की प्रेस वार्ता, वन एवं पर्यावरण से जुड़े मामलों पर देंगे जानकारी

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins