राजनांदगांव | वर्तमान में लंबी दूरी की कई एक्सप्रेस ट्रेनें विलंब से चल रही है। इस कारण यात्री परेशान हो रहें है। खासकर मुंबई-हावड़ा, पूणे-हावड़ा, गुजरात से हावड़ा और ओडिशा की तरफ जाने वाली कुछ ट्रेनें देरी से पहुंच रही है।
इससे यात्रियों के कनेक्टिंग सफर, बस और अन्य परिवहन की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। देर रात स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। इसमें सुधार लाने की जरूरत है।
