छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : स्कॉर्पियो से किया था एक्सीडेंट, शिक्षा विभाग का कर्मचारी सस्पेंड …

By kadwaghut|01 Aug 2026, 1:43 PM
f X W

पेंड्रा। पेंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम बंधी में 20 जून को हुए भीषण सड़क हादसे के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) रजनीश तिवारी ने सड़क दुर्घटना के आरोपी शिक्षा विभाग के कर्मचारी प्रद्युम्न तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोपी के 48 घंटे से अधिक समय तक न्यायिक अभिरक्षा में रहने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत यह कार्रवाई की गई।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार, 20 जून को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सवारियों से भरे एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस भीषण दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि कई महिलाएं और बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेंड्रा में भर्ती कराया गया था। हादसे के बाद इलाके में लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली थी। मामले की जांच के बाद पेंड्रा पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक प्रद्युम्न तिवारी को गिरफ्तार किया। आरोपी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) पेंड्रा में सहायक ग्रेड-03 के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने अपराध क्रमांक 191/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105, 125(ए) और 125(बी) में मामला दर्ज कर 13 जुलाई 2026 को उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही भेज दिया था।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : बिहान की सोलर दीदियों ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins