डोंगरगांव| शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला पिनकापार की तीन छात्राओं का वर्ष सत्र 2026-27 के कक्षा आठवीं के लिए प्रयास स्कूल में चयन हुआ है। चयनित छात्राओं में नेहा सोनवानी पिता हेमंत सोनवानी, मानसी मार्कंडे पिता रवि मार्कंडे का चयन प्रयास विद्यालय के लिए हुआ है। इसी कड़ी में चित्रप्रभा साहू पिता डामन दास और मानसी मार्कंडे का चयन राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण सूची परीक्षा के लिए भी हुआ है।
छात्राओं ने अपने सफलता का श्रेय माता-पिता व विद्यालय के गुरुजनों को दिया है। विद्यार्थियों की सफलता पर ग्राम पंचायत के सरपंच तारण रजक, शाला प्रबंधन व विकास समिति अध्यक्ष जमुना रजक, प्रधान पाठक श्याम किरण नुन्हारे, शिक्षक नितेश कुमार लोहारे, रोशन लाल साहू, तोमेश्वरी साहू, विमला बोरकर, राजेंद्र यारदा, त्रिवेणी बंजारे, कृपाराम सोनकर ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
