छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : घर का पूरा कचरा डस्टबिन में रखें सफाईकर्मियों को ही सौंपें: महापौर …

By kadwaghut|21 Sep 2026, 10:55 AM
f X W

राजनांदगांव l तुलसीपुर वार्ड में रविवार को डस्टबिन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महापौर मधुसूदन यादव ने वार्डवासियों को डस्टबिन बांटकर घर से निकलने वाले कचरे को सुरक्षित रखने और निगम के कचरा संग्रहण वाहन में ही देने की अपील की।

कार्यक्रम से पहले महापौर ने तुलसीपुर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया। इसके बाद निगम अध्यक्ष टोपेंद्र (पारस) वर्मा, पार्षद शैंकी बग्गा और वार्डवासियों की मौजूदगी में डस्टबिन वितरित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष सुमीत भाटिया, महामंत्री चंद्रभान जंघेल, विनोद भारती, एल्डरमैन हर्ष रामटेके, मीडिया प्रभारी कबीर साहू सहित वार्डवासी मौजूद रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : ’सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों के लिए राहत का माध्यम, रामशरण को एक ही स्थान पर मिले तीन प्रमाण पत्र’

Related Articles

2

Back to top button