छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक बारिश का अलर्ट …

By kadwaghut|05 Aug 2026, 10:47 AM
f X W

रायपुर. सावन माह में मजबूत मौसम तंत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ फिर भीगने के लिए तैयार है. आगामी तीन दिनों तक मौसम बिगड़ा हुआ रहने वाला है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश हुई. उत्तरी इलाकों में सबसे ज्यादा पानी गिरा है. प्रदेश में मौसमी बारिश सामान्य से 7 प्रतिशत कम दर्ज की गई है.इतिहास 4 अगस्त से अगले चार दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना जताई है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना बनी रहेगी. वहीं प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. राजधानी रायपुर के लिए मौसम विभाग ने स्थानीय पूर्वानुमान जारी किया है. इसके मुताबिक बुधवार को आकाश में बादल छाए रह सकते हैं. वहीं बादल गरजने-चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं.

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  Rajnandgaon: उद्घाटन के इंतजार में नवनिर्मित शौचालय! 6 महीने से ताला, यात्रियों को कब मिलेगी सुविधा?

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins