छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : जेल प्रहरियों को चकमा देकर हॉस्पिटल से कैदी फरार, इस संगीन मामले का है आरोपी …

By lokesh sharma|24 Mar 2026, 3:39 PM
f X W

रायपुर: राजधानी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी जेल प्रहरियों को चमका देकर फरार हो गया। कैदी का नाम साहेब कुमार ताती है। उसे इलाज के लिए जेल प्रहरियों ने मेकाहारा अस्पताल लाया था, इस दौरान वह मौका देखकर हथकड़ी समेत फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक सजायाफ्ता कैदी साहेब कुमार ताती मूलतः बिहार राज्य का निवासी है। आरोपी तीन वर्ष पहले गोबरानवापारा थाना में हत्या के प्रयास के अपराध में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद था। आरोपी को मेकाहारा अस्पताल इलाज कराने के लिए लाया गया था। इसी बीच मौका देखते ही पुलिस जवानों को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया।

मौदहापारा थाना प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि सजायाफ्ता कैदी के फरार होने की सूचना मिली है। आरोपी को अस्पताल में इलाज कराने के लिए लाया गया था। इसी बीच चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी की तलाश की जा रही है। बता दें कि केंद्रीय जेल के सजायाफ्ता कैदी या फिर विचाराधीन कैदी के फरार होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी जेल कर्मचारियों की चूक से कई कैदी फरार हो चुके हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सेवा सेतु पोर्टल से आवेदक को मिला बच्चे के प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण-पत्र ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

2

Back to top button