छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : CM साय आज मंत्रालय में कैबिनेट बैठक लेंगे …

By kadwaghut|05 Aug 2026, 10:28 AM
f X W

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य मंत्रिपरिषद की अहम बैठक होगी। बैठक में सरकार नई योजनाओं के साथ कृषि, ग्रामीण विकास, उद्योग और निवेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर सकती है। माना जा रहा है कि जनहित से जुड़े कुछ फैसलों पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है, जिससे प्रदेशवासियों को राहत और नई सौगात मिलने की उम्मीद है। हालांकि सरकार ने बैठक का आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक विभिन्न विभागों की ओर से कई प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखे जाएंगे। इनमें अधोसंरचना विकास, किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नई पहल, उद्योगों को बढ़ावा देने वाले प्रावधान तथा निवेश को आकर्षित करने से जुड़े मुद्दे प्रमुख हो सकते हैं। कुछ विभागों के वित्तीय स्वीकृति वाले प्रस्तावों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राज्योत्सव पर इंद्रावती टाइगर रिजर्व में पहली जंगल सफारी और अचानकमार में बफर सफारी शुरू

Related Articles

2

Back to top button