छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : खाद वितरण में खैरागढ़ जिला प्रदेश में अव्वल …

By kadwaghut|13 Jul 2026, 3:46 PM
f X W

खैरागढ़ l खरीफ सीजन 2026 में किसानों को समय पर रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था के चलते खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिला प्रदेश में खाद वितरण के मामले में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। 9 जुलाई तक जिले में 21,452 टन उर्वरक का भंडारण किया गया, जिसमें से 17,980 टन यानी 83.82 प्रतिशत खाद किसानों को वितरित की जा चुकी है।

कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की मॉनिटरिंग और कृषि, सहकारिता विभाग तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के समन्वित प्रयासों से जिले की सभी सेवा सहकारी समितियों में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित रही, जिससे किसानों को डीएपी, यूरिया सहित अन्य उर्वरक समय पर और बिना किसी परेशानी के मिल रहे हैं।

कृषि विभाग के अनुसार जिले के किसी भी क्षेत्र से खाद की कमी की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है तथा मांग के अनुरूप लगातार आपूर्ति जारी है। किसानों ने भी इस व्यवस्था पर संतोष जताया है। सेवा सहकारी समिति मदुराकोही के किसान कोमल राम ने बताया कि इस बार समिति में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध रही, जिससे बुआई और फसल प्रबंधन का कार्य समय पर हो सका। वहीं छुईखदान के किसान शिवकुमार ने कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार व्यवस्था काफी बेहतर रही और उन्हें खाद के लिए भटकना नहीं पड़ा। जिला प्रशासन ने किसानों से केवल अधिकृत समितियों एवं लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही उर्वरक खरीदने की अपील की है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ में फर्जी फायर NOC से हड़कंप, हॉस्पिटल का संचालक पुलिस की गिरफ्त से बाहर ...

Related Articles

Back to top button