छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : आज कल परसों तेज बारिश होने का अलर्ट …

By kadwaghut|03 Aug 2026, 10:24 AM
f X W

रायपुर। प्रदेश में मानसून फिलहाल सामान्य स्थिति में बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जबकि मौसमी वर्षा सामान्य से केवल पांच प्रतिशत कम है। अगले 24 घंटे में प्रदेश के अनेक स्थानों पर वर्षा की गतिविधियां जारी रहेंगी। एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में बने निम्न दबाव क्षेत्र और उससे जुड़ी मानसून द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में नमी बनी हुई है। आगामी दो दिनों तक अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। राजधानी में सोमवार को आंशिक मेघमय आकाश के साथ गरज-चमक और वर्षा की संभावना है। बीते 24 घंटे में दोरनापाल, भिलाईगढ़ और जगरगुंडा में सर्वाधिक 40-40 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। कटेकल्याण और सुकमा में 30-30 मिलीमीटर बारिश हुई। सरिया, कानोरा और नया बाराद्वार में 20-20 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

Advertisement
Advertisement

इसके अलावा दंतेवाड़ा, अंतागढ़, केल्हारी, सक्ती, बड़े बचेली, अड़भार, बम्हनीडीह, वाड्रफनगर और गादीरस सहित कई स्थानों पर 10-10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से लेकर बिहार और पश्चिम बंगाल तक सक्रिय मानसून द्रोणिका तथा निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से वर्षा की गतिविधियां बनी रहेंगी। अगले दो दिनों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। रायपुर में तीन अगस्त को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

READ ALSO  समय-सीमा और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें: भैयाथान में सड़क निर्माण कार्यों के शुभारंभ पर अधिकारियों को निर्देश।
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins