छत्तीसगढ़धमतरी जिला

CG : बस चालक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार …

By kadwaghut|30 Jul 2026, 1:43 PM
f X W

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी कुरूद के मार्गदर्शन में कुरूद पुलिस ने बस चालक पर हुए चाकूबाजी के मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। प्रकरण के अनुसार 28 जुलाई 2026 को लगभग दोपहर 3:15 बजे ए.जे. इंग्लिश स्कूल कुरूद की स्कूल बस बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान सुनीलम सिनेमा के पास सार्वजनिक शौचालय के सामने मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने बस को रोककर चालक से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद किया। आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा धारदार हथियार से हमला कर चालक को घायल कर दिया।

Advertisement
Advertisement

घटना की सूचना पर तत्काल थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 228/2026 धारा 296, 115(2), 351(2), 126(2), 118(1), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण,साक्ष्य संकलन एवं गवाहों के कथन के आधार पर आरोपी रोहन साहू पिता सुरेन्द्र साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी मोंगरा थाना कुरूद, हाल पता अमृत विहार कॉलोनी कुरूद को विधिवत गिरफ्तार किया। प्रकरण में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक का सामाजिक पृष्ठभूमि तैयार कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार वैधानिक कार्यवाही की गई। जांच के दौरान वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल एवं धारदार हथियार बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। आरोपी रोहन साहू को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोपी का नाम रोहन साहू पिता सुरेन्द्र साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी मोंगरा थाना कुरूद, हाल पता अमृत विहार कॉलोनी कुरूद

READ ALSO  समाजसेवा को मिलेगा नया विस्तार, रफीक मेमन बने छत्तीसगढ़ मेमन एसोसिएशन के नायब सदर
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins