छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : शराब पार्टी की बात से विवाद युवक की चाकू गोदकर हत्या…

By kadwaghut|30 Jul 2026, 12:19 PM
f X W

डोंगरगढ़ , डोंगरगढ़ में शराब पार्टी के दौरान हुई मामूली कहासुनी हत्या में बदल गई। साथ ही शराब पी रहे युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर अपने ही साथी की हत्या कर दी। वारदात कश्मीरी पारा में मंगलवार रात करीब 9.30 बजे हुई।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात वार्ड 24 कश्मीरी पारा में कुछ युवक शराब पार्टी कर रहे थे। तभी वहां मौजूद धन्नू ठाकुर (33) और अभय निषाद के बीच पुरानी बात को लेकर विवाद हो गया। अचानक विवाद इतना बढ़ा गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

इसी बीच आरोपी अभय निषाद ने अपने पास रखे चाकू से धन्नू ठाकुर पर ताबड़तोड़ वार दिया। इससे खून से लथपथ धन्नू ने मौके पर दम तोड़ दिया। इधर वारदात को अंजाम देकर आरोपी अभय निषाद फरार हो गया है।

आरोपी की तलाश जारी सूचना के बाद डोंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : बिना वैध योग्यता इलाज का आरोप डोकराभाठा में क्लीनिक सील किया ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins