छत्तीसगढ़

CG : बिना वैध योग्यता इलाज का आरोप डोकराभाठा में क्लीनिक सील किया …

By kadwaghut|11 Sep 2026, 10:43 AM
f X W

खैरागढ़ l बिना वैध चिकित्सकीय योग्यता के उपचार किए जाने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने डोकराभाठा में संचालित तथाकथित क्लीनिक को सीलबंद कर दिया। कार्रवाई मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में मिली शिकायत और उसके आधार पर हुई जांच के बाद कलेक्टर सह पर्यवेक्षी प्राधिकारी के निर्देश पर की गई।

Advertisement
Advertisement

शिकायतकर्ता प्रेमलाल वर्मा ने आरोप लगाया था कि उनके 52 वर्षीय मधुमेह पीड़ित परिजन ललित वर्मा को आवश्यक जांच किए बिना इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद पैर में संक्रमण की शिकायत सामने आई। जांच दल की रिपोर्ट में बिना शुगर जांच उपचार किए जाने और निर्धारित चिकित्सकीय योग्यता से संबंधित प्रथमदृष्टया गंभीर अनियमितता का उल्लेख किया गया। नियमानुसार कार्रवाई की अनुशंसा की गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने परिसर को सील कर दिया है। अब प्रकरण में लागू नियमों और शासन के निर्देशों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इलाज के लिए सतर्कता बरतें।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : धूप और उमस के बाद छत्तीसगढ़ में मौसम का बदलेगा मिजाज, मिलेगी राहत! ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins