छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस : मुख्यमंत्रियों ने वन्यजीव संरक्षकों को दी बधाई …

By kadwaghut|29 Jul 2026, 10:43 AM
f X W

रायपुर/दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर सीएम साय सहित कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने प्रकृति प्रेमियों एवं वन्यजीव संरक्षकों को बधाई दी है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस की सभी प्रकृति प्रेमियों एवं वन्यजीव संरक्षकों को हार्दिक बधाई। भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ हमारी समृद्ध वन संपदा, जैव विविधता और प्राकृतिक विरासत का गौरवशाली प्रतीक है। साहस और सामर्थ्य के इस जीवंत स्वरूप के संरक्षण हेतु डबल इंजन सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है। आइए, प्रकृति की इस अनमोल धरोहर के संरक्षण हेतु संकल्पित हों।”

Advertisement
Advertisement

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर, हम भारत के जंगलों के शानदार रक्षक का सम्मान करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, बाघ संरक्षण के प्रति भारत का संकल्प पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है। बाघों की सुरक्षा का अर्थ है हमारे देश की समृद्ध जैव-विविधता की रक्षा करना। आइए, हम इस सामूहिक प्रयास को जारी रखें।”दक्षिण-एशियाई और प्रवासी राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिखा, “अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर आइए, हम सभी बाघों एवं उनके प्राकृतिक आवासों के संरक्षण का संकल्प लें। बाघ हमारी समृद्ध जैव विविधता, प्राकृतिक विरासत और पर्यावरणीय संतुलन के महत्वपूर्ण संरक्षक हैं। उनका संरक्षण प्रकृति, वन्यजीवन और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लिखा, “अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। बाघ हमारी समृद्ध जैव विविधता, संतुलित पारिस्थितिकी और प्राकृतिक धरोहर के सशक्त प्रतीक हैं। इनका संरक्षण केवल वन्यजीवों की रक्षा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति के अनमोल वैभव को सुरक्षित रखने का संकल्प भी है। आइए, इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और वन्यजीवों के सुरक्षित एवं संवर्धित भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास का संकल्प लें।”

READ ALSO  राजनांदगांव : भाजयुमो में भव्य देवांगन बने मंत्री…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins