छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : मौसम में बदलाव के चलते रोज शाम गर्मी से मिल रही राहत …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम ने अचानक करवट ली। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ वज्रपात की गतिविधियां दर्ज की गईं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कई इलाकों में मेघगर्जन और तेज हवा का प्रभाव देखने को मिला। भारत मौसम विज्ञान विभाग, रायपुर केंद्र के मुताबिक, प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ।

राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 4.0 और 4.7 डिग्री कम रहा। रायपुर में सुबह 8:30 बजे तक 26 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार कुटरू में 5 सेमी, लाभांडीह में 4 सेमी तथा रायपुर में 3 सेमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा भटगांव, सरिया और बिलाईगढ़ में 2-2 सेमी वर्षा हुई। बिलासपुर, मोहला, सारंगढ़, माना-रायपुर, लोरमी, कुनकुरी और बगीचा में 1-1 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। वहीं उत्तरी तेलंगाना और आसपास के क्षेत्र में 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर भी चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसी सिस्टम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम का असर दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button