छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : रामाटोला कॉलेज में बीए में प्रवेश 25 अगस्त तक…

By kadwaghut|20 Aug 2026, 1:49 PM
f X W

डोंगरगढ़/ रामाटोला , वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी शासकीय कला व वाणिज्य महाविद्यालय रामाटोला में कला संकाय के अंतर्गत बी ए प्रथम सेमेस्टर में ओपन प्रवेश प्रक्रिया जारी है। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एम रंगारी ने बताया कि महाविद्यालय में कला संकाय संचालित है, जिसके अंतर्गत अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, हिन्दी साहित्य, इतिहास, अंग्रेजी साहित्य सहित अन्य वैकल्पिक व अनिवार्य विषयों के चयन की सुविधा उपलब्ध है।

कक्षा 12वीं उत्तीर्ण इच्छुक छात्र-छात्राएं हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की वेबसाइट के माध्यम से महाविद्यालय के नाम का चयन कर ऑनलाइन प्रवेश आवेदन कर सकते हैं तथा सीधे प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं प्रवेश की अंतिम तिथि 25 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन करते समय विद्यार्थियों को 10वीं, 12वीं की अंकसूची की छायाप्रति, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र व माइग्रेशन प्रमाण पत्र की मूल प्रति, पासपोर्ट साइज के दो फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति, पंजीकृत बैंक पासबुक की छायाप्रति, बीपीएल राशन कार्ड की छायाप्रति तथा स्वयं का मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : BJP के वरिष्ठ नेता का WhatsApp हैक! APK फाइल में भेजा जा रहा शादी का निमंत्रण कार्ड, क्लिक करते ही हो सकता है मोबाइल डेटा खतरे में...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins