छत्तीसगढ़रायपुर जिला
CG : साय कैबिनेट की कल होगी अहम बैठक …
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की अगली कैबिनेट बैठक 23 जून को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में सुबह 11:30 बजे शुरू होगी। बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत मामलों पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही प्रदेश हित से जुड़े कई अहम फैसलों पर मंत्रिपरिषद की मुहर लग सकती है।
अगली खबर लोड हो रही है...




