छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : पानी भरने के विवाद में दंपति से गाली-गलौज, पत्थर मारकर घायल करने का आरोप …

By kadwaghut|16 Jul 2026, 11:04 AM
f X W

रायपुर। राजधानी के वीर सावरकर नगर स्थित टेंगना तालाब के पास पानी भरने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक महिला ने अपने सह-किरायेदार पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और उसके पति पर पत्थर से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह वीर सावरकर नगर, टेंगना तालाब के पास एस.आर. डुपारे के मकान में किराए से रहती है और गृहणी है। उसके अनुसार 15 जुलाई 2026 की शाम करीब 6 बजे नगर निगम का पानी आने पर वह ऊपर लगी टंकी में पानी भरने के लिए मोटर चालू कर रही थी। इसी दौरान नीचे किराए से रहने वाले उज्जवल सिंह ने मोटर बंद कर उसकी वायर निकाल दी।

महिला का आरोप है कि जब उसने वायर निकालने का कारण पूछा तो आरोपी ने अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया और नीचे उतरने के लिए कहा। महिला के अनुसार जब वह नीचे नहीं उतरी तो आरोपी ऊपर आकर मारपीट करने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने लगा। घटना के बाद महिला ने अपने पति धीरज साव को फोन कर पूरी जानकारी दी। कुछ देर बाद शाम करीब 6:30 बजे पति घर पहुंचे और आरोपी से पानी भरने से रोकने का कारण पूछा। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उनके साथ भी अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पास में पड़ा पत्थर का एक टुकड़ा उठाकर धीरज साव पर फेंक दिया, जिससे उनके दाहिने हाथ की कलाई में चोट लग गई।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ में अधूरी सड़कों का काम पकड़ेगा रफ्तार; कैबिनेट ने दी करोड़ों की राहत ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button