राजनांदगांव| एग्रीस्टेक परियोजना के अंतर्गत फार्मर लैंड आईडी तैयार करा चुके ऐसे किसानों, जिनकी भूमि के सभी खसरे अथवा रकबा उनकी भूमि आईडी से नहीं जुड़ पाए हैं, उनके लिए 16 जुलाई को जिलेभर में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने एग्रीस्टेक परियोजना की समीक्षा बैठक में जिले के सभी अनक्लेम्ड बकेट प्रकरणों का 100% निराकरण के निर्देश दिए हैं।
