DPR छत्तीसगढ समाचारगरियाबंद जिला

CG : लाईवलीहुड कॉलेज में एक दिवसीय स्टार्टअप एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित …

By lokesh sharma|13 Feb 2026, 1:20 PM
f X W

स्व-रोजगार योजनाओं, मार्केटिंग व उद्यमिता विकास पर हितग्राहियों को दिया गया मार्गदर्शन

Advertisement
Advertisement

गरियाबंद : जिले के लाईवलीहुड कॉलेज में 12 फरवरी को जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र विभाग द्वारा एक दिवसीय स्टार्टअप एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं और हितग्राहियों को अधिकारियों ने उद्यमिता, स्व-रोजगार और आधुनिक व्यवसाय प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की। कार्यक्रम में विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षणार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के उप महाप्रबंधक रवि ध्रुव ने प्रतिभागियों को उद्यमिता विकास के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि बाजार की आवश्यकता, उपभोक्ता की पसंद, गुणवत्ता नियंत्रण और प्रभावी विपणन रणनीति को समझना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मार्केटिंग के पारंपरिक और डिजिटल दोनों तरीकों को समझाते हुए प्रतिभागियों को अपने उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग और प्रचार-प्रसार के महत्व से अवगत कराया।

धु्रव ने स्वयं का व्यवसाय शुरू करने की प्रक्रिया पर विस्तारपूर्वक बताते हुए  कहा कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना विशेष रूप से छोटे खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उद्यमियों को आर्थिक सहायता, तकनीकी समर्थन, ट्रेनिंग और मशीनरी के लिए अनुदान प्रदान करती है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को इस योजना का लाभ उठाकर खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में स्व-रोजगार के नए अवसर तलाशने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की भी विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के तरीके और बैंकिंग प्रक्रिया की जानकारी देकर प्रतिभागियों को व्यवसाय स्थापना के लिए उपलब्ध सरकारी सहायता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए आत्मनिर्भर बनने का महत्वपूर्ण अवसर है।

READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों ने उद्यमिता और व्यवसाय से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका श्री धु्रव ने समाधान किया। उन्होंने सभी युवाओं को सलाह दी कि वे प्रशिक्षण के बाद स्वयं का उद्यम स्थापित करने के लिए योजनाओं का लाभ लें, जोखिम लेने का साहस रखें और छोटे स्तर से शुरुआत करके धीरे-धीरे विस्तार करें। कार्यक्रम के समापन पर लाईवलीहुड कॉलेज की सहायक परियोजना अधिकारी सृष्टि मिश्रा ने उप महाप्रबंधक रवि धु्रव का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम प्रशिक्षणार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी रहा और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जिले के युवा आत्मनिर्भर और सक्षम उद्यमी बन सकें। यह एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम प्रतिभागियों में उत्साह और स्व-रोजगार की दिशा में प्रेरणा देने वाला साबित हुआ।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins