छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : जिला जेल राजनांदगांव में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन …

By lokesh sharma|01 Jul 2026, 12:18 PM
f X W

जिला जेल राजनांदगांव में दिनांक 26.06.2026 को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, अमित जिन्दल, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (श्रम न्यायालय) राजनांदगांव ने किया । अमित जिन्दल ने बताया कि बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 में गिरफतार व्यक्ति को अनेक अधिकार दिये गए है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 35 (1) (ख) में प्रावधान है कि 7 साल तक के दण्ड के मामलो में विशेष कारण होने पर ही किसी को गिरफतार किया जा सकता है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 36 (ग) के अनुसार गिरफतारी की सूचना गिरफतार व्यक्ति के उस नातेदार या व्यक्ति को दी जाने के अधिकार की जानकारी दी जायेगी जिसको वह व्यक्ति बताये, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 38 के अनुसार गिरफतार व्यक्ति को उसकी पसंद के अधिवक्ता से पूछताछ के दौरान समय-समय पर मिलने का अधिकार होगा।

Advertisement
Advertisement

अमित जिन्दल ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 47 (1) के अनुसार गिरफतार व्यक्ति को उस अपराध की जानकारी दी जायेगी जिसके संबंध में वह गिरफतार किया जा रहा है और यदि अपराध जमानतीय है तो भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 47 (2) के अनुसार उसे जानकारी दी जायेगी कि वह जमानत पर छोडा जा सकता है जमानत का प्रबंध करे तथा ऐसे व्यक्ति को धारा 478 के अनुसार अधिकार पूर्वक जमानत पर छोडे जाने का अधिकार होगा। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 48 के अनुसार गिरफतारी की और जिस स्थान पर गिरफतार व्यक्ति को रखा जा रहा है उसकी जानकारी उसके बताये गये मित्रो, नातेदारो को दी जायेगी। धारा 56 के अनुसार गिरफतार व्यक्ति के स्वास्थय और सुरक्षा की उचित देखभाल की जिम्मेदारी अभिरक्षा में रखने वाले व्यक्ति की होगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  देवभोग ब्रांड गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक- पशुधन विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins