छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : कार से जेवर से भरा पर्स चोरी…

By kadwaghut|10 May 2026, 11:27 AM
f X W

राजनांदगांव | नागपुर से रायपुर लौट रही एक महिला का जेवर और नकदी से भरा पर्स राजनांदगांव के पेंड्री स्थित एक ढाबे से पार हो गया। घटना नया देवांगन फैमली ढाबा के सामने की है। जहां परिवार दोपहर में भोजन करने के लिए रुका था। ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो युवक कार से पर्स निकालकर बाइक से भागते दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

पुलिस ने बताया कि रायपुर निवासी माधुरी साहू 8 मई को भाइयों के साथ कार से नागपुर से रायपुर लौट रही थीं। दोपहर करीब एक बजे उनका परिवार पेंड्री स्थित नया देवांगन फैमली ढाबा में खाना खाने के लिए रुका था। इसी दौरान कार से पर्स की चोरी हो गई। जिसमें जेवर व 10 हजार रुपए नकद थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  कुम्हारी में बिजली संकट, नपा के पंप हाउस और स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन कटे

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins