DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर किया नमन

By kadwaghut|24 Dec 2025, 4:07 PM
f X W


रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री  भारत रत्न  अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया।
    डेका ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने विचारों, वाणी और आचरण से लोकतांत्रिक मूल्यों को नई ऊँचाई दी। वे एक कुशल राजनेता होने के साथ-साथ प्रभावशाली वक्ता, संवेदनशील लेखक और बहुआयामी प्रतिभा के धनी जननायक थे।
    राज्यपाल ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाना उनके दूरदर्शी नेतृत्व और प्रशासनिक मूल्यों का प्रतीक है। सुशासन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी के आदर्श,ईमानदारी, राष्ट्रहित और जनसेवा की उनकी प्रतिबद्धता आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने नागरिकों से इन आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ बीपीटी प्रवेश: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, इच्छुक अभ्यर्थी 22 अक्टूबर तक भरें

Related Articles

Back to top button