छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : पोला: बैल दौड़ के विजेताओं को किया पुरस्कृत …

By kadwaghut|12 Sep 2026, 1:42 PM
f X W

डोंगरगांव | ग्राम अमलीडीह में पोला उत्सव 47 वें वर्ष भी से परंपरा अनुसार पूरे विधि विधान से आयोजित की गई। इस दौरान बैल दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता टोमन साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति, परंपरा और कृषि जीवन में पोला त्योहार का विशेष महत्व है।

बैल दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं हमारी ग्रामीण परंपराओं को जीवित रखने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करती हैं। लगातार 47 वर्षों की यह निरंतरता अमलीडीह वासियों के सांस्कृतिक प्रेम और एकजुटता का प्रमाण है। ​कार्यक्रम के दौरान बैल जोड़ियों की सजावट सहित विभिन्न खेलो का ग्रामीणों ने उत्साह देखते ही बन रहा था।

बैल दौड़ के अलावा अन्य खेलों में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। पोला उत्सव के खेल में भाग लेने वाले और प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  आज जशपुर पहुंचेंगे CM साय, गृह ग्राम बगिया में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम

Related Articles

2

Back to top button