छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: चाकू लेकर दहशत फैलाने का आरोप, युवक गिरफ्तार

By kadwaghut|26 Jul 2026, 5:53 PM
f X W

सिटी कोतवाली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर भेजा जेल, आरोपी के खिलाफ पहले भी दर्ज है आपराधिक मामला

राजनांदगांव। सिटी कोतवाली पुलिस ने राहुल नगर लखोली क्षेत्र में कथित रूप से धारदार चाकू लेकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे का एक धारदार चाकू जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

Advertisement
Advertisement

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान नूतन नेताम पिता देवकुमार नेताम, उम्र 19 वर्ष, निवासी राहुल नगर लखोली, थाना कोतवाली राजनांदगांव के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह के नेतृत्व में शहर में अड्डेबाजी, चाकूबाजी और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 26 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राहुल नगर लखोली में एक युवक धारदार चाकू लेकर घूम रहा है और आम लोगों में दहशत फैला रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से लोहे का एक धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने चाकू जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 399/26, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

READ ALSO  राजनांदगांव : भोपाल में आरआईई प्रशिक्षण लेंगी विजेता…

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी प्रकरण दर्ज किया गया था।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह, सहायक उप निरीक्षक गणेश चौहान, आरक्षक श्रीनिवास राव और प्रयंश सिंह की भूमिका रही। पुलिस ने कहा है कि शहर में चाकूबाजी और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins