छत्तीसगढ़

गोरगुंडा में नक्सली वारदात, IED विस्फोट में डीआरजी की महिला जवान जख्मी

By Admin|27 Nov 2025, 3:17 PM
f X W

सुकमा

जिले के पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के गोरगुंडा में नक्सलियों ने एक बार फिर आईईडी ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया है। बुधवार को एरिया डोमिनेशन पर निकली सुरक्षा बल की टीम को निशाना बनाते हुए नक्सलियों ने विस्फोट किया, जिसमें डीआरजी की एक महिला जवान घायल हुई हैं।

घटना के बाद साथी जवानों ने घायल महिला कॉन्स्टेबल को मौके से निकालकर उपचार के लिए सुरक्षित स्थान पहुंचाया। उन्हें आगे के बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गोरगुंडा का यह इलाका पहले भी नक्सलियों की आईईडी गतिविधियों के लिए कुख्यात रहा है। इसी क्षेत्र में इससे पहले भी आईईडी धमाके हो चुका है, जिसमें एक जवान घायल हुआ था। बार-बार की ऐसी घटनाएं साबित करती हैं कि नक्सली इस रूट पर लगातार आईईडी प्लांट कर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचते रहे हैं। फिलहाल आसपास के इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार, विभागीय सचिव ने निर्माणाधीन और स्वीकृत पुलों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की समीक्षा की

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins