छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : जिला अस्पताल लोकार्पण के होर्डिंग में सांसद संतोष पांडे की फोटो गायब, राजनांदगांव की राजनीति में फिर गर्माहट

By kadwaghut|05 Jun 2026, 1:07 PM
f X W

पहले भी फोटो नहीं लगाने को लेकर उठ चुका है विवाद, अब समर्थकों के व्हाट्सएप ग्रुप में चर्चा तेज
फोटो गायब, राजनीति गरम

Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव में एक बार फिर होर्डिंग में फोटो नहीं लगाने का मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। इस बार मामला जिला अस्पताल के उन्नयन कार्य के लोकार्पण से जुड़े होर्डिंग का है, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह की प्रमुख तस्वीर लगाई गई है, लेकिन सांसद संतोष पांडे की फोटो नजर नहीं आ रही है।


बताया जा रहा है कि होर्डिंग में सांसद की फोटो नहीं होने के बाद उनके समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों द्वारा व्हाट्सएप ग्रुपों में तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही हैं। कई लोग इस होर्डिंग की तस्वीर साझा कर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर सांसद की फोटो क्यों नहीं लगाई गई।


इससे पहले भी सांसद संतोष पांडे की फोटो नहीं लगाने को लेकर विवाद सामने आ चुका है। अब फिर इसी तरह का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। समर्थकों के बीच यह बात भी कही जा रही है कि “घुमका तो अभी ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है।” इस तरह की चर्चाओं से भाजपा के अंदरखाने में गुटबाजी की अटकलें भी तेज हो गई हैं।


अब देखना होगा कि सांसद संतोष पांडे इस मामले में क्या प्रतिक्रिया देते हैं। वहीं भाजपा संगठन के पदाधिकारी इस पूरे मामले को किस तरह देखते हैं और क्या सफाई सामने आती है, इस पर सबकी नजर बनी हुई है।

READ ALSO  Rajnandgaon: शिव महापुराण और मार्कंडेय पुराण पर आधारित मूर्ति बनी आकर्षण का केंद्र, ब्राह्मणपारा में 14 वर्षों से सिद्धि विनायक परिवार कर रहा गणेश स्थापना
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins