छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : फार्म हाउस में 10 लाख का सामान चोरी, दो गिरफ्तार…

By kadwaghut|01 Sep 2026, 10:46 AM
f X W

राजनांदगांव| देवादा के सेड्स ऑफ ग्रीन फार्म हाउस में हुई लाखों की चोरी में शामिल दो आरोपियों को सोमनी पुलिस ने​ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 10.56 लाख रुपए है।

सोमनी पुलिस ने बताया कि 20-21 अगस्त की दरमियानी रात फार्म हाउस के मुख्य गेट का ताला तोड़कर 10 एसी आउटडोर, सबमर्सिबल व वाटर पंप सहित अन्य सामान पार कर दिया था। शिकायत के बाद पुलिस टीम जांच में जुटी। मुखबिर की सूचना पर संदेही विजय सोनवानी और नागेश्वर प्रसाद साहू को हिरासत में लिया।

कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के पास से 9 एसी आउटडोर, एचटीपी पंप और चोरी में प्रयुक्त वाहन बरामद कर लिया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  और रोजगार के नए अवसरों की मिली जानकारी पीएम-उषा, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट और डिजिलॉकर जैसी पहलों को युवाओं ने सराहा

Related Articles

2

Back to top button