छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : समर्थन मूल्य पर 6128 किसानों ने बेचा धान…

By lokesh sharma|20 Nov 2025, 10:47 AM
f X W

राजनांदगांव, तीन दिनों के भीतर तीनों जिले के 6128 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा है। सर्वाधिक किसान राजनांदगांव फिर केसीजी और कवर्धा एवं एमएमसी जिले के है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू हुई। लेकिन सोमवार से इसमें तेजी आई है। धान कटाई में तेजी आने के साथ आवक बढ़ती जा रही है। बुधवार को अधिकांश समितियों में बड़ी संख्या में किसान धान बेचने पहुंचे। समिति कर्मियों की हड़ताल के कारण प्रशासन ने तैयारी की। अफसरों की ड्यूटी लगाई जो पहली बार धान खरीदी कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

ऐसे में किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक और खाद्य विभाग के अफसर सुधार होने का दावा कर रहे हैं। खाद्य विभाग मिलर्स से उठाव के लिए टेंडर और अनुबंध की प्रक्रिया में जुटा है। लेकिन जल्दी उठाव नहीं किया गया तो खरीदी की शुरूआत होने के साथ धान जाम की समस्या होने लगेगी। हालांकि इस बार प्रशासन ने बफर लिमिट को बढ़ाया भी है। इस समय राजनांदगांव जिले के खरीदी केन्द्रों में ज्यादा धान पहुंच रहा है। वहीं केसीजी और एमएमसी जिले में कटाई धीमी होने से आवक कम है।

राजनांदगांव में 3277 किसानों ने 154353 क्विंटल धान बेचा। उन्हें 3672.60 लाख का भुगतान और लिंकिंग से 990.74 लाख वसूली की गई। केसीजी में 1492 किसानों ने 87403 क्विंटल धान बेचा है। उन्हें 2075.70 लाख भुगतान, 342.00 लाख लिंकिंग से वसूली की गई। एमएमसी में 223 किसानों ने 8 हजार क्विंटल धान बेचा, 188.51 लाख भुगतान, 44.41 लाख लिंकिंग से वसूली की। कवर्धा में 1136 किसानों ने 52 हजार क्विंटल धान बेचा, 1236.95 लाख भुगतान, 277.37 लाख लिंकिंग से राशि वसूली। सभी जगह परिवहन शून्य है।

READ ALSO  CG : निःशुल्क सहायक उपकरण, मूल्यांकन शिविर 6 से 17 सितंबर तक…

महापौर मधुसूदन यादव ने बुधवार को ढाबा सोसायटी अंतर्गत खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। महापौर ने खरीदी प्रक्रिया, किसानों को सुविधा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष सचिन बघेल, पार्षद आलोक श्रोती, शाखा प्रबंधक मनीष श्रीवास्तव, प्रभारी प्रबंधक मुकेश बंछोर शामिल रहे। अफसरों ने बताया खरीदी प्रक्रिया जारी है।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins