छत्तीसगढ़

पनीर की गुणवत्ता पर उठे सवाल, 650 किलो संदिग्ध पनीर जब्त कर जांच शुरू

By Admin|11 Sep 2026, 8:11 PM
f X W

रायपुर.

राजधानी रायपुर में संदिग्ध पनीर की सूचना पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने जोरा मॉल के सामने खड़े एक पिकअप वाहन का औचक निरीक्षण किया। वाहन में ओडिशा परिवहन के लिए रखी गई करीब 650 किलो संदिग्ध पनीर की सामग्री मिली।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के नोडल अधिकारी डोमेंद्र ध्रुव ने बताया कि संदिग्ध पनीर को लेकर प्राप्त सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। निरीक्षण के दौरान पिकअप वाहन में रखे पनीर की गुणवत्ता को लेकर आशंका होने पर उसका नमूना जांच के लिए संकलित किया गया।
जांच के दौरान यह सामग्री बिरगांव निवासी अंशु बंसल के नाम से संबंधित पाई गई।

नमूना लेने के बाद बची हुई सामग्री को नियमानुसार उनकी ही अभिरक्षा में सीज कर सुरक्षित रखा गया है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पनीर के सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर यह तय होगा कि सामग्री खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता मानकों पर खरी उतरती है या नहीं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ भाजपा में अनुशासन पर जोर, स्मृति ईरानी ने बिना बुलाए कार्यालय आने पर लगाई रोक

Related Articles

Back to top button