DPR छत्तीसगढ समाचारकांकेर जिला (उत्तर बस्तर)

CG : किसानों से खाद-बीज का अग्रिम उठाव करने कलेक्टर ने की अपील

By kadwaghut|27 May 2026, 4:23 PM
f X W

उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिले के किसानों से खाद-बीज का अग्रिम उठाव करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिले के सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक भण्डारण किया जा रहा है, जिसका अग्रिम उठाव किसान भाई करें। वर्तमान में सहकारी समितियों में यूरिया- 7197 मेट्रिक टन, डी.ए.पी. 1588 मेट्रिक टन, सुपर फास्फेट 4614 मेट्रिक टन, पोटाश 2663 मेट्रिक टन और एन.पी.के 6833 मेट्रिक टन का भण्डारण किया जा चुका है। डीएपी के विकल्प के तौर पर सुपर फास्फेट और एन.पी.के. उर्वरकों के उपयोग की सिफारिश कृषि वैज्ञानिक के द्वारा किया गया है। जिसके आधार पर इस समितियों से कृषकों को उर्वरक वितरण किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

इसके साथ ही समितियों के माध्यम से नैनो यूरिया और नैनो डीएपी भी किसानों को वितरित किया जा रहा है, जिसका उपयोग बीजोपचार एवं खड़ी फसल में छिड़काव दोनांे तरीके से किया जा सकता है। नैनो उर्वरकों के उपयोग से यूरिया और डी.ए.पी. के कम मात्रा के उपयोग की आवश्यकता होगी, यह नत्रजन और फास्फोरस तत्वों की पूर्ति करता है। कलेक्टर क्षीरसागर ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें तथा अपनी आवश्यकता के अनुसार समय पर खाद-बीज का उठाव करें। प्रायः यह देखा जाता है कि कई किसान बारिश शुरू होने के बाद खाद का उठाव करते हैं, जिससे अचानक मांग बढ़ने पर आपूर्ति संबंधी समस्या उत्पन्न होती है। किसान भाईयों से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी कुछ दिनों में मानसून प्रारंभ होने वाला है और इसी के साथ खरीफ कार्य भी शुरू हो जाएंगे, इसलिए पहले से ही खाद का उठाव कर लेने से आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो सकेगा। 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : कीटनाशी विक्रय में अनियमितता पर कृषि विभाग की कार्रवाई

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins