छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : गर्ल्स हॉस्टल में कोबरा सांप घुसने से मचा हड़कंप …

By kadwaghut|16 May 2026, 1:26 PM
f X W

दुर्ग। भिलाई स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब परिसर के अंदर कोबरा सांप देखे जाने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि सांप अचानक हॉस्टल के एक हिस्से में दिखाई दिया, जिससे छात्राओं में डर का माहौल बन गया और तुरंत इसकी जानकारी हॉस्टल प्रबंधन को दी गई। सूचना मिलने के बाद स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश की और रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। कुछ देर तक हॉस्टल परिसर में दहशत का माहौल रहा और छात्राओं को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। रेस्क्यू टीम द्वारा सांप को पकड़ने की कार्रवाई की गई। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद हॉस्टल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : रायगढ़ में राशन घोटाले का खुलासा, सरकारी दुकान से चावल और नमक कम मिले, दो संचालकों पर FIR ...

Related Articles

Back to top button