छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : YouTuber होने के बावजूद पुलिस की नजर से नहीं बच सका आरोपी, निकला बाइक-मोबाइल चोर …

By kadwaghut|02 Sep 2026, 12:56 PM
f X W

रायगढ़: रायगढ़ पुलिस द्वारा असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरूद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत घरघोड़ा पुलिस को वाहन चोरी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल निगरानी बदमाश महेश पैंकरा के साथी एवं घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी विकास कुमार चौहान (29 वर्ष), पिता गंगाराम चौहान, निवासी चुहकीमार, थाना घरघोड़ा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

बाइक के हैंडल में टंगे झोले से मोबाइल समेत मोटरसाइकिल किये थे चोरी जानकारी के अनुसार, प्रार्थी बसंत राठिया (37 वर्ष), निवासी फुलीकुण्डा, थाना लैलूंगा ने दिनांक 23 जुलाई 2026 को थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह दिनांक 29 जून 2026 को खाद लेने घरघोड़ा आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-UA-3703 को जैन पंडा के घर के सामने खड़ा किया था। मोटरसाइकिल के हैंडल में टंगे झोले में उसका रेडमी मोबाइल फोन रखा हुआ था। कुछ देर बाद वापस लौटने पर मोटरसाइकिल और मोबाइल दोनों गायब मिले। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 234/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस के सक्रिय मुखबिर की सूचना पर निगरानी बदमाश महेश पैंकरा पकड़ाया वाहन चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू द्वारा क्षेत्र में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र का निगरानी बदमाश महेश पैंकरा चोरी की मोटरसाइकिल लेकर घूम रहा है। सूचना पर घरघोड़ा पुलिस टीम ने घरघोड़ा-लैलूंगा मुख्य मार्ग स्थित शनि मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी महेश पैंकरा (34 वर्ष), निवासी नेगीपारा, घरघोड़ा को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने साथी विकास चौहान निवासी चुहकीमार के साथ मिलकर मोटरसाइकिल एवं मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया।

READ ALSO  राजनांदगांव : खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची शुद्धिकरण के लिए विशेष अभियान जारी…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button