DPR छत्तीसगढ समाचाररायपुर जिला

CG : प्राकृतिक आपदा के 2 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

By lokesh sharma|22 May 2026, 4:28 PM
f X W

रायपुर , छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने वाली जनहानि पर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी के तहत प्राकृतिक आपदाओं में हुई मृत्यु के 2 प्रकरणों में  कलेक्टर द्वारा कुल 8 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। 

Advertisement
Advertisement


      प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील तपकरा के ग्राम झरन निवासी बसंत राम विश्वकर्मा की आकाशीय बिजली से मृत्यु हो जाने के कारण उनकी पत्नी मुनिका बाई विश्वकर्मा को कुल 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार तहसील कुनकुरी अंतर्गत ग्राम पकरीकछार निवासी धनेश राम की तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी पार्वती बाई को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदा के प्रकरणों में प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के साथ पूर्ण की जा रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस आज लेंगे शपथ ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins